Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस ने जुआ खिलाने में संलिप्त दो व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा जेल…..

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर थाना प्रभारियों द्वारा जुआ-सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टे की अवैध गतिविधियों पर भी निगाह रखी जा रही है । इसी कड़ी में कल दिनांक 12/02/2024 के शाम थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गढ़उमरिया बांसबाड़ी में कुछ लोग जुआ खेलने इकट्ठे हुए हैं । तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां देवा महिस और अरुण जायसवाल मिले जिनसे ग्रामीणों के समक्ष जुआ खिलाने के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों पुलिसकर्मियों से बहस कर ग्रामीणों से हमारी शिकायत किए हो कह कर लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो गए जिन्हें जूटमिल पुलिस हिरासत में लेकर थाना लायी । अनावेदक देवा महिस पिता राम प्रसाद महिस उम्र 30 साल अंबेडकर नगर कांशीराम चौक थाना जूटमिल तथा अरुण जायसवाल पिता धनेश्वर जायसवाल उम्र 30 साल निवासी जगदेव पाठशाला थाना जूटमिल के कृत्य पर जूटमिल पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक धारा 151/107,116(3) CrPC के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय को पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है । जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर अभियान स्तर पर कार्रवाई जारी रहेगी ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING