Advertisement Carousel
Uncategorized

मरणोंपरांत देहदान के लिए पत्रकार श्री विनय पांडेय ने सपत्नीक कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल को सौंपा आवेदन….कलेक्टर श्री गोयल ने कहा-आपकी नेक पहल से दूसरों को मिलेगी प्रेरणा

advertisement

रायगढ़, 13 फरवरी 2024/ आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री विनय पांडेय ने अपनी पत्नी श्रीमती रूपा पांडेय के साथ मरणोंपरांत देहदान करने का आवेदन कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल को सौंपा। कलेक्टर श्री गोयल ने इस मौके पर कहा कि आपने अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर यह नेक पहल की है जो समाज में एक सकारात्मक संदेश लेकर जायेगा। मेडिकल के छात्रों को रिसर्च व शोध कार्यों तथा समाज को कुशल चिकित्सक देने के लिए यह एक अत्यंत सराहनीय कदम है। उन्होंने पांडेय दंपत्ति का आभार जताते हुए कहा कि आपके इस निर्णय से दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देहदान के लिए इच्छुक व्यक्ति मेडिकल कालेज के एनाटॉमी विभाग में कर सकते है संपर्क
देहदान के इच्छुक व्यक्ति स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ के एनाटॉमी विभाग में डॉक्टर सुरजीत कुन्डू से संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING