Advertisement Carousel
Uncategorized

किसानो के लिए तन मन धन से समर्पित है विष्णुदेव साय की सरकार :- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी….वित्त मंत्री टेक्नोलॉजी के प्रभावी इस्तेमाल से प्रदेश में आयेगा बड़ा बदलाव…सदन में बजट हेतु सार्थक चर्चा में भाग लेने हेतु पक्ष विपक्ष के सदस्यों का ओपी ने किया आभार

advertisement

रायपुर:वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में बजट पर सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के साथ ही सदन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सरकार की ओर से वित्त मंत्री ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि बजट में शामिल सभी साथियों द्वारा दिए गए सुझावों एवम अपने।विचार रखने के लिए धन्यवाद देता हूं। ऐसी चर्चा से ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।

सदन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार बस्तर एवं सरगुजा पर ध्यान केंद्रित कर इस क्षेत्र के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा की सरगुजा एवं बस्तर क्षेत्र में इको टूरिज्म एवं नेचुरोपैथी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। बस्तर क्षेत्र में लघु वनोपज के प्रसंस्करण हेतु उद्योगों की स्थापना की जाएगी और समन्वित प्रयास करते हुए इन क्षेत्रों की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को साकार रूप दिया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा की एक ओर हमारी सरकार गोंडी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तो दूसरी तरफ नया रायपुर को आईटी सेक्टर बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।टेक्नोलॉजी के व्यापक एवम प्रभावी इस्तेमाल करने की दिशा में सरकार ने बड़े कदम उठाए है जिससे प्रदेश में सरकार की पारदर्शिता का बड़ा परिवर्तन दृष्टिगोचर होगा।

नए जिलों के संबंध में वित्त मंत्री ने चर्चा करते हुए कहा नए जिलों के संबंध में जानकारी सामने आ रही है कि नए जिलों में कार्यालय, कॉलेज एवं मूलभूत सुविधाएं अभी तक शुरू नही हो पाई।नए जिलों का विकास करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

सदन के संबोधन के दौरान श्री चौधरी ने कहा विष्णु देव साय की सरकार ने 15 क्विंटल की जगह 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का एतिहासिक निर्णय लिया है। किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत बजट में 12 हजार करोड़ का प्रावधान भी किया गया है। हमारी सरकार किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित है वित्त मंत्री ने यह विश्वास दिलाया कि किसानों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING