Advertisement Carousel
Uncategorized

भारतीय संस्कृति का संरक्षण के साथ युवाओं को गौरवशाली इतिहास से जोड़ने महानायक सरसंघचालक परम पूज्य माधव सदाशिव गोलवलकर :- वित्त मंत्री ओपी चौधरी….राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधव सदाशिव गोलवलकर ‘गुरूजी’ की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी ने किया पुण्य स्मरण

advertisement

रायगढ़ :- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधव सदाशिव गोलवलकर ‘गुरूजी’ की जयंती पर स्मरण कर सादर नमन करते हुए रायगढ़ विधायक एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा महान विचारक श्री माधव सदाशिव गोलवलकर जी ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण और युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए जो कार्य किये है वे सदैव ही स्मरणीय रहेंगे। डॉ हेडगेवार के सानिध्य में वे स्वामी विवेका नंद के विचारो से प्रभावित रहे। 1938 के दौरान संघ-कार्य से जुड़कर अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले सदाशिव गोलवलकर ‘गुरूजी’ ने
आजादी के मूल्यों के लिए व्यक्तिगत स्तर पर अलख जगाए रखा। विभाजन के बाद पाकिस्तान से हिंदुओ को सुरक्षित निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले गुरुजी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों का अतुलनीय पराक्रम, रणकुशलता, त्याग और बलिदान की गाथा भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित रहेगी। संकट के इस समय में श्री गुरूजी भारत के उस भाग में घूमते रहे जो १५ अगस्त १९४७ को पाकिस्तान बना दिया गया। जम्मू कश्मीर के भारत विलय में श्री गुरुजी के योगदान को विस्मृत नही किया जा सकता। वित्त मंत्री ओपी ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण को आज के दौर में प्रासंगिक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING