Advertisement Carousel
Uncategorized

स्कूटी लूटपाट में शामिल फरार आरोपी को जूटमिल पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

*रायगढ़* । जूटमिल पुलिस द्वारा 2 फरवरी को जूटमिल शराब भट्टी के सामने से प्लेजर स्कूटी और नगद ₹1500 लूटपाट करने वाले फरार आरोपी अक्षय उर्फ बिट्टू निषाद को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

चौकी जूटमिल में 3 फरवरी 2024 को मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाले रामकुमार खैरवार (41 साल) द्वारा 2 फरवरी के शाम जूटमिल शराब भट्टी के पास से उसकी प्लेजर स्कूटी और ₹1500 को तीन लड़के- संजय भट्ट, प्रेम सारथी व उनका एक साथी (अक्षय उर्फ बिट्टू निषाद) द्वारा लूटपाट कर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था । थाना जूटमिल में संजय भट्ट, प्रेम सारथी व एक अन्य पर लूट का अपराध दर्ज किया गया । आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे । 12 फरवरी को लूटपाट में शामिल आरोपी-संजय भट्ट और प्रेम सारथी को जूटमिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिन्होंने साथी अक्षय उर्फ बिट्टू निषाद को भी घटना में शामिल होना बताया थे जिसे लूटपाट की स्कूटी बरामद कर आरोपियों को लूट और चोरी के अन्य प्रकरण में रिमांड पर भेजा गया था । आज सुबह थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को फरार आरोपी अक्षय उर्फ बिट्टू निषाद के घर में होने की मुखबीर से सूचना पर तत्काल अपने स्टाफ के साथ दबिश देकर *आरोपी अक्षय उर्फ बिट्टू निषाद पिता टेंगनू निषाद उम्र 21 साल अंश होटल के सामने कुम्हार पारा विश्वकर्मा का किराया मकान थाना कोतवाली रायगढ़* को हिरासत में लिया गया जिसने लूटपाट का अपराध स्वीकार किया और प्रार्थी का लूटा हुआ मोबाईल को पकड़े जाने के डर से नदी में फेंक देना बताया है । आरोपी को जूटमिल पुलिस द्वारा लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING