Advertisement Carousel
रायगढ़

ठग गिरोह का सरगना सहित दो गिरफ्तार

advertisement

कुनकुरी.(रमेश शर्मा)
छत्तीसगढ़ में राजधानी सहित कई जिलों में मंत्रालय का बड़ा ऑफिसर बताकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना सहित दो लोगों को आज जशपुर जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों का गिरोह काफी शातिर था. वे अपने ग्राहकों को मंत्रालय बुला कर उन्हें नौकरी का झांसा दिया करते थे.

इन बदमाशों ने बेरोजगार युवाओं से लगभग एक करोड़ से भी ज्यादा रुपयों की ठगी की है . इस गिरोह के पकड़े जाने का आज कुनकुरी पुलिस ने खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ मे राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 लोगो को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार लोगों में एक युवती भी शामिल है ।
पूलिस के मूताबिक इन ठगो के विरुद्ध जशपुर जिले के नारायणपुर थाना मे भी बीस लाख रूपये की धोखाधड़ी करने का अपराध दर्ज किया गया है. इस गिरोह के 2 लोगो को पहले से ही जेल भेजा जा चुका था और इन 2 लोगो की तलाश की जा रही थी लेकिन मुख्य आरोपी काफी शातिर था और नाम बदलकर कारोबार कर रहा था इसलिए इनकी गिरफ्तारी देर से हो पाई ।मुख्य आरोपी के पास से ठगी में प्रयुक्त 2 इनोवा गाड़ियों को भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING