Advertisement Carousel
Uncategorized

अंकुर हॉस्पिटल का किया गया नाप जोख….


रायगढ़। गुरुवार को निगम राजस्व टीम द्वारा टी वी टावर रोड स्थित अंकुर हॉस्पिटल के संपूर्ण एरिया का नाप जोख किया गया। नाप जोख के आधार पर नए सिरे से हॉस्पिटल का संपत्ति कर निर्धारण होगा।
बड़े संस्थानों के संपत्ति का निर्धारण के लिए निगम राजस्व की टीम गठित की गई है। टीम द्वारा गुरुवार को टी वी टावर रोड स्थित अंकुर हॉस्पिटल के संपत्ति का नाप जोख किया गया। नाप जोख के आधार पर नए सिरे से अंकुर हॉस्पिटल संचालक को संपत्ति कर जमा करना होगा। इस दौरान अंकुर हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा प्रस्तुत नक्शे के आधार पर निर्माण हुआ है या नहीं यह भी देखा गया। इसी तरह शहर के बड़े संस्थान जो स्वविवरण के आधार पर संपत्ति कर जमा कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों का नए सिरे से नाप जोख किया जाएगा।


निगम प्रशासन द्वारा बड़े संस्थानों को स्वविवरण में संपूर्ण जानकारी अच्छी तरह भरने की अपील की है। इसी तरह संपत्ति कर बकाया वसूली के लिए लगातार नोटिस जारी की जा रही। कार्यवाही में इंजीनियर सहित राजस्व विभाग की टीम शामिल थे।

advertisement

अब तक 10 संस्थानों का किया गया नाप जोख
पूर्व में होटल अंश, श्रेष्ठा, साईं श्रद्धा, विवाह घर राम बाग, एकार्ड होटल, सुश्री रेस्टोरेंट, कबीर चौक स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, राजप्रिय हॉस्पिटल, किया शो रूम, अंकुर हॉस्पिटल का नाप जोख किया गया है। इस तरह अब तक 10 बड़े संस्थानों का नाप जोख किया जा चुका है। आने वाले दिनों में कार्यवाही और तेज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING