Advertisement Carousel
Uncategorized

सट्टा खाईवाल के बेटे पर जूटमिल पुलिस की प्रतिबंधक कार्यवाही, चोरी छिपे सट्टा खिलाने की मिल रही थी सूचना….

*रायगढ़* । गत दिनों थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि जूटमिल क्षेत्र में सट्टा खाईवाल कंगालू बरेठ का बेटा हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू (35 वर्ष) चोरी छिपे फिर से सट्टा खिला रहा है । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर आज अपने स्टाफ के साथ अनावेदक हेमराज बरेठ के घर दबिश दिये । मौके पर मिले अनावेदक ने वर्तमान में सट्टा पट्टी नहीं लिखना बताया । मुखबिर सूचना के अनुरूप क्षेत्र में अनावेदक के विरुद्ध रोष को देखते हुए संज्ञेय अपराध के घटित होने की संभावना पर जूटमिल पुलिस द्वारा अनावेदक हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू के विरुद्ध धारा 151, 107,116(3) CrPC के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा कार्यपालिक दंडाधिकारी रायगढ़ के न्यायालय प्रस्तुत किया गया है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING