Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्तीसगढ़ी कलाकार हेमंत वैष्णव के निधन पर वित्त मंत्री ओपी ने शोक जताया

रायगढ़ :- प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कलाकार हेमंत वैष्णव के निधन की सूचना मिलने पर रायगढ़ विधायक एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जारी शोक संदेश में उनके आकस्मिक निधन को अत्यंत हृदय विदारक घटना निरूपित किया। हेमंत वैष्णव ने अपनी कला से रंगमंच को जीवंत करने का उत्कृष्ठ कार्य किया। एक महान रंगकर्मी के रूप में प्रदेश वासियों के लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। छत्तीसगढ़ के ख्याति लब्ध रंगकर्मी हेमंत वैष्णव प्रसिद्ध नाटक राजा फोकलवा’ के नायक भी रहे। उनके द्वारा हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में कई नाटक भी लिखे गए। राजा फोकलवा के रूप में उनकी पहचान पूरे देश में रही। इस नाटक का उन्होंने अनेकों बार मंचन किया।अभिनय में डूब कर नाटक करने वाले कलाकारों में उनका नाम सबसे ऊपर रहेगा। अपनी नाटकीय विधा के जरिए वे दर्शको के दिल में उतरने वाले कलाकार रहे।राष्ट्रपति के हाथों उन्हें बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से नवाजा गया था। लोक कला के क्षेत्र में उनकी पकड़ रही।नाट्य कला में उन्हे कई पुरस्कार मिले।इस दुखदाई और कठिन समय में श्री चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING