Advertisement Carousel
Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन का सात दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर सम्पन्न….175 पशुपालकों के 500 से अधिक पशुओं का किया ईलाज

advertisement

रायगढ़; 02 मार्च 2024: जिले के तमनार ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति उनके पशुपालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर बीते शनिवार, 24 फरवरी 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। गारे पेल्मा III कॉलरी लिमिटेड,तमनार के सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत आयोजित इस निःशुल्क शिविर का आयोजन 16 फरवरी 2024 से ग्राम भालुमूड़ा, कुंजेमुरा, खम्हरिया, रोडोपाली एवं

ढोलनारा में किया गया। इस दौरान कुल 175 पशुपालकों के 513 पशुओं का चिकित्सकीय जाँचकर परामर्श दिया गया। तमनार के पशु चिकित्सक डॉ. बी पी पटेल तथा उनकी टीम ने पशुओं के स्वास्थ्य जांच में अपच, पेट में कीड़ा, खुरहा-चपका इत्यादि रोगों का उपचार कर दवाओं का निःशुल्क वितरण किया। शिविर को सफल बनाने में सभी गांवों के सरपंच, उपसरपंच तथा ग्रामीणों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING