Advertisement Carousel
Uncategorized

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में जाम लगने वाले जंक्शनों का किया गया संयुक्त निरीक्षण….पीली बिल्डिंग, अवंतिबाई चौक, तेलीबांधा थाना के सामने चौक, श्रीराम मंदिर तिराहा पर सुगम यातायात हेतु किए जाएंगे आवश्यक उपाय

advertisement


रायपुर 02 मार्च 2024 शहर में पीक आवर्स में जाम लगने वाले स्थानों का श्री गौरव कुमार कलेक्टर रायपुर , श्री संतोष कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं श्री अविनाश मिश्रा आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, श्री राजेश शर्मा कार्यपालन अभियंता, श्री देवेन्द्र पटेल, एसडीएम रायपुर, श्री गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं श्री राजेश नशीने, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर में पीली बिल्डिंग तिराहा फाफाडीह देवेन्द्र नगर मार्ग, अवंति बाई चौक, तेलीबांधा थाना के सामने मेक इन इंडिया चौक एवं श्रीराम मंदिर तिराहा का भ्रमण किया गया । उक्त स्थानों पर यातायात संचालन में आ रही कठिनाई, जाम लगने के कारण एवं उपाय के संबंध में बारिकी से चर्चा करते हुए दोनों अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था बनाने संबंधित एजेंसियों को निम्नानुसार निर्देश दिए गयेः-

  1. पीली बिल्डिंग तिराहा- पीली बिल्डिंग तिराहा में पंडरी की ओर जाने वाले मार्ग के मुहाना जो सकरा है उसको चौड़ीकरण करने निर्देशित किया गया।
  2. अवंति बाई चौक – अवंति बाई चौक से अनुपम नगर चौक जाने वाले मार्ग की ओर किनारे में स्थित अतिक्रमण को हटाने, किनारों का चौड़ीकरण, चौक से क्रिस्टल आर्केड की ओर 50 मीटर तक मार्ग विभाजक निर्माण करने निर्देश दिए गये।
  3. तेलीबांधा थाना चौक के सामने व्हीआईपी टर्निंग की ओर से शहर की ओर प्रवेश करने वाले मार्ग के आईलैण्ड को छोटा कर प्रवेश मार्ग को चौड़ा करने, झाड़ियों की कटाई करने निर्देश दिए गये साथ ही अवंति बिहार तिराहा से कृष्ण कुंज के सामने से सर्विस रोड बनाकर तेलीबांधा थाना के सामने सर्विस रोड को जोड़ने के लिए प्रस्ताव बनाकर कार्य करने निर्देश दिए।
  1. श्रीराम मंदिर के साथ विकेण्ड में लगने वाले जाम के निराकरण हेतु पार्किंग स्थल से श्रीराम मंदिर तक पैदल पहुँच हेतु फुट ओवरब्रिज या सब-वे जो भी उपयुक्त हो बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिए ताकि माना विमानतल की ओर जाने वाले वाहन निर्बाध आवागमन कर सके। दोनो अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बताए गए कार्यो को त्वरित अमल में लाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING