Advertisement Carousel
Uncategorized

मकर संक्रांति के मौके पर तुरंगा के गुरुकुल आश्रम पहुंचे भाजपा नेता विकास केड़ियाआश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहें छात्रों में श्रीमदभगवत गीता सहित पाठ्य-पाठन सामग्री का किया वितरण

रायगढ़ – मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज सुबह जिलें के युवा भाजपा नेता व पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष विकास केड़िया अपने भाजयुमों से जुड़े करीब 20 युवा साथियों के साथ पुसौर जनपद के ग्राम तुरंगा के प्रसिद्ध गुरुकुल आश्रम व विद्यालय पहुँचे।
जहाँ युवा भाजपा नेता ने सर्वप्रथम आश्रम प्रमुख आचार्य राकेश जी साष्टांग प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद आश्रम प्रमुख आचार्य राकेश जी की गरिमामय उपस्थिति में ही आश्रम में मकर संक्रांति की विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान युवा भाजपा नेता ने पहले सामूहिक रूप से सूर्य की उपासना कर उन्हें पारंपरिक तील लडडू का भोग लगाया फिर मकरसंक्रांति पर्व की शुरुआत कर आश्रम में मौजूद सभी स्थानीय गणमान्य नागरिकों व वहाँ शिक्षा ग्रहण कर रहें छात्रों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य हेतु मंगलकामना की।
इस दौरान आश्रम प्रमुख आचार्य श्री राकेश जी ने वहाँ मौजूद सभी को मकर संक्रांति के पौराणिक व आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई। जिसमें अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि मकरसंक्रांति का पर्व उत्तम स्वास्थ्य को पाने का पर्व हैं इस विशेष समयावधि में हमारे शरीर में कई सकारात्मक बदलाव होते हैं और प्राण वायु व ऊर्जा का प्रवाह उर्द्धगामी होता हैं।

advertisement


वही आश्रम में मौजूद गणमान्य नागरिकों व छात्रों को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता विकास केड़िया ने भी अपने उद्बोधन में मकर संक्रांति के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा है कि मकर संक्रांति का पर्व हमारे स्थूल शरीर व प्रकृति में होने वाले सकारात्मक बदलाव का पर्व हैं। इस दिन के बाद से ही प्रकृति में वाष्पन की प्रक्रिया तेज हो जाती हैं और शीत का प्रभाव क्रमशः कम होने लगता हैं। आगे युवा भाजपा नेता ने आश्रम में मौजूद बच्चों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सनातनी संस्कृति व पर्व पूरी तरह से वैज्ञानिक तथ्यों व सिद्धांतों पर आधारित हैं जिनके विधिवत पालन से न सिर्फ शरीर व प्रकृति का सम्यक विकास होता हैं बल्कि व्यक्तित्व का भी विकास होता हैं इसलिए हरेक सनातनी व्यक्ति को इन पर्वों का अपने परिवार में जरूर मनाना चाहिए। अपने उद्बोधन के पश्चात युवा भाजपा नेता ने आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी छात्रों को श्रीमद्भागवत गीता के साथ साथ पाठ्य-पाठन सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान पुसौर के गणमान्य नागरिक घनश्याम पटेल जी ने भी अपने संबोधन में आश्रम में उपस्थित सभी को मकर संक्रांति की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए यह निवेदन भी किया कि मौजूदा समय कोविड के तीसरी लहर का हैं ऐसे में हम सभी को कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने की जरूरत है ताकि हम अपने जिले व क्षेत्र में कोविड के संक्रमण को न्यूनतम स्तर तक सीमित रखने में सफल हो।
आज के इस कार्यक्रम भाजपा युवा नेता व भाजयुमो पुर्व जिलाध्यक्ष विकास केडिया के साथ में आर्य गुरुकुल के संस्थापक आचार्य राकेश जी,भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम पटेल,भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन साव , पार्षद उमेश साव , भाजयुमो जिला मंत्री प्रशान्त सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा भाजाप जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान,भाजपा झुग्गी झोपडी़ प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक खगेश देवांगन,भाजयुमो जिला सह मिडिया प्रभारी अंकित मिश्रा,भाजयुमो जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ओमकारा तिवारी, अजा मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य राजेश जाटवर,भाजयुमो रायगढ़ नगर उपाध्यक्ष अंकुर गोरख एवं आकाश शर्मा, झुग्गी झोपड़ि प्रकोष्ठ जिला सोशलमीडिया प्रभारी आकाश मिश्रा ,भाजयुमो रायगढ़ नगर प्रचार प्रसार प्रमुख श्रेयांस ठाकरे, भाजयुमो पुसौर मंडल महामंत्री अविनाश गुप्ता एवं दुर्गेश मालाकार ,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष दुखनाशन भोय,विकास गुप्ता,सुनील गुप्ता,जितेंद्र प्रधान भाजयुमो कार्यकर्ता, विद्यालय के छात्र, शिक्षकगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING