Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ के बेलरिया में 6 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से बनेगा स्टाप डैम, 100 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई….वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने गुणवत्ता पूर्ण स्टाप डैम निर्माण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

advertisement

रायगढ़, 10 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी रायगढ़ के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में जिले के रायगढ़ विकासखंड के अंतर्गत बेलरिया ग्राम में खरीफ और रबी फसलों की सिंचाई के लिए स्थानीय लोगों द्वारा स्टाप डैम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने सिंचाई सुविधा को विस्तार देने के लिए बेलरिया गांव में 6 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले स्टाप डेम के शीघ्र एवं गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस स्टाप डैम के निर्माण से भूजल संवर्धन, निस्तार एवं आवागमन की सुविधा के साथ 50 हेक्टेयर खरीफ एवं 50 हेक्टेयर रबी, इस प्रकार कुल 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र के माध्यम से सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। यहां पर हितग्राही कृषकों की संस्था द्वारा स्वयं के संसाधन से सोलर संयंत्र का संचालन किया जाएगा। स्टाप डैम एवं सोलर संयंत्र के शीघ्र एवं गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के निर्देश जारी करने पर कृषकों में हर्ष का माहौल है जिसके लिए उन्होंने वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING