Advertisement Carousel
रायगढ़

स्टेट क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग में शामिल हुए रामचन्द्र विशेष जनरल मीटिंग राजधानी में हुई संपन्न

रायगढ़/रायपुर। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने व जानकारी देने के लिए स्पेशल जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले से जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा शामिल हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को अंतिम रूप देने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट बोर्ड ने इस विशेष जनरल मीटिंग का आयोजन किया था। इसमें पूरे राज्य से सभी जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मीटिंग के दौरान छत्तीसगढ़ क्रिकेट के वरिष्ठ सदस्य विजय शाह ने महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी और विस्तार से सभी चीजों को बताया गया। संस्थापक अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया के द्वारा क्रिकेट को बेहतर करने के लिए सभी जिलों को और शानदार तरीके से सक्रिय होने की हिदायत दी। मीडिया प्रभारी राजेश दवे ने वर्तमान क्रिकेट गतिविधियों के बारे में बताते हुए जानकारी दी। कि मुस्ताक अली ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों से सजी मुंबई को हराया। इस पर सभी सदस्यों ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को बधाईयां दी। कार्यक्रम के दौरान रामचन्द्र शर्मा सहित अनेक जिलो के प्रतिनिधियों ने जिला क्रिकेट को बढ़ाने के लिए स्टेट क्रिकेट संघ के प्रयास की सराहना करते हुए और बेहतर करने का अनुरोध किया। जिस पर बलदेव सिंह भाटिया, विजय शाह, वर्तमान सचिव सिद्धार्थ पाठक, संयुक्त सचिव जी.एस.मूर्ति, मीडिया प्रभारी राजेश दवे सहित सभी ने जिले के क्रिकेट को बढ़ाने के लिए भरपूर सहायता देने का आश्वासन दिया।
स्टेट क्रिकेट बोर्ड का प्रयास अतुलनीय : रामचन्द्र
रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि मीटिंग के दौरान बेहतर माहौल में संस्थापक अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, संस्थापक कोषाध्यक्ष विजय शाह, मीडिया प्रभारी राजेश दवे, सचिव सिद्धार्थ पाठक, संयुक्त सचिव जी.एस.मूर्ति आदि सहित स्टेट क्रिकेट बोर्ड के द्वारा क्रिकेट को राज्य के सभी जिलो में बढ़ावा देने के लिए विशेष सहायता लगातार प्रदान की जा रही है। इस प्रयास की सराहना करते हुए इतने कम समय में छत्तीसगढ़ क्रिकेट को ऊंचाई प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की कोशिश को अतुलनीय और मार्गदर्शन देने लायक बताया। और उम्मीद जताई कि स्टेट क्रिकेट बोर्ड के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिला क्रिकेट संघ और बेहतर कार्य करेगा। साथ ही स्टेट क्रिकेट बोर्ड को जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING