Advertisement Carousel
Uncategorized

बीटी सड़क निर्माण नहीं करने पर कृष्णा बिल्डकॉन को किया गया ब्लैक लिस्टेड…. 0 दो सड़क का करना था निर्माण….


रायगढ़। बार बार नोटिस के बाद भी बीटी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर कृष्णा बिल्डकान प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैक लिस्टेड किया गया। इसी तरह उक्त फर्म का अमानत राशि को राजसात करते हुए 10 प्रतिशत की अतिरिक्त राशि अधिरोपित की गई।
वार्ड क्रमांक 47 बोईर दादर चौक से विजयपुर चौक तक बी टी रोड मरम्मत डामरीकरण और वार्ड क्रमांक 47 में ही कृष्णा वैली चौक से इंदिरा विहार चौक तक बीटी रोड मरम्मत डामरीकरण कार्य का टेंडर लिया गया था। इसमें दोनों कार्यों के लिए 25 अप्रैल 2023 को कार्य आदेश जारी किया गया था। इसके बाद ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू ही नहीं किया गया। इस दौरान कार्य शुरू करने के लिए निगम प्रशासन द्वारा 13 जून 2023, 21 जून 202,3 17 जुलाई 2023 एवं 19 जुलाई 2023 को ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा नोटिस के जवाब नहीं दिया गया। इस पर निगम प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त टेंडर को निरस्त करते हुए कृष्णा बिल्डकाम प्राइवेट लिमिटेड को निगम के कार्यों से ब्लैकलिस्टेड किया गया। इसमें कृष्णा बिल्डकाम के अमानत राशि को रासात करते हुए जमानत राशि तथा शेष कार्य का 10 प्रतिशत के समतुल्य दंड अधिरोपित किया गया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING