Advertisement Carousel
Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 150 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया

रायगढ़ / पुसौर 8 मार्च 2023: जिले के पुसौर ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के सामाजिक सरोकारों के तहत आयोजित इस सम्मान समारोह को इस वर्ष की थीम ‘निवेश महिलाओं में, प्रगति में तेजी’ की तर्ज पर ग्राम पंचायत सूपा में गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों जिनमें पेपर डांस, म्यूज़िकल चेयर इत्यादि प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा पर्यावरण आधारित नाटक का मंचन करने के साथ ही ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के माध्यम से श्रीमती ललिता मैत्री , डॉल कुमारी और प्रमिला चौहान ने टमाटर और मशरूम उत्पादन से जुड़ी लाभ और अनुभव साझा किए। इस दौरान स्व सहायता समूहों द्वारा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों से संबंधीत स्टॉल भी लगाये गए। जिनमें नवा-बिहान समूह, चंदली द्वारा पापड़, आस्था समूह टपरदा द्वारा ऑर्गेनिक चावल, भारती समूह, बुनगा द्वारा मशरूम उत्पाद , बिरहाभाँटा समूह से घर मे निर्मित स्वादिष्ट मूंग दाल के पापड़ और मशरूम इत्यादि का स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी और बिक्री किया गया। इस आयोजन का प्रमुख उदेश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, और प्रशंसा प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं संघर्षों तथा उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए पूरे विश्व में उत्सव के तौर पर मनाना है।

advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी परिधीय ग्राम पंचायतों की महिला सरपंचो – श्रीमती मोहरमती सिदार (बड़े भंडार), श्रीमती सतरूपा चौहान (छोटे भंडार) , श्रीमती शशि सिंह ठाकुर (बरपाली), श्रीमती चंद्रिका बाई रात्रे (सूपा), श्रीमती कमला सिदार (टपरदा), श्रीमती ममता छत्तर (रणभाँटा), श्रीमती सुशीला निषाद (चंदली) , श्रीमती उमा बाई नंदे (कलमा) और श्रीमती छाया ईश्वर (ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर – बिहान, पुसौर), श्रीमती जानकी साहू ( एरिया को- ऑर्डिनेटर्स – बिहान, पुसौर) और स्व सहायता समूह कि महिलाओं की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला समूह के सदस्यों को समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु स्मृति चिन्ह एवं कैरी बैग देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती जानकी साहू (एरिया को- ऑर्डिनेटर्स – बिहान, पुसौर) ने कहा कि, “आज अदाणी फाउंडेशन द्वार आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ का उत्साह देखने योग्य है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के आजीविका विकास हेतु चलाए जा रहे सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन और टेराकोटा कार्यक्रमों की पहल महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रशंसनीय और सराहनीय कदम है।“ ग्राम पंचायत छोटे भंडार, चंदली और सूपा की सरपंच ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के स्थायित्व विकास एवं आजीविका संबंधी कार्यों की प्रशंसा की और सभी महिलाओं को एक जुट होकर काम करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही।

अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर विभाग प्रमुख श्री पूर्णेन्दु कुमार ने सभा को अदाणी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए समाज में महिलाओं के बढ़ते योगदान हेतु अमूल्य बताया और सभी को इस दिवस के महत्व तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, लैंगिक असमानता दर में कमी लाने और लड़कियों के बेहतर भविष्य हेतु उच्च शिक्षा प्रदाय किए जाने पर बल दिया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्व सहायता समूह कि महिलाओं, अदाणी फाउंडेशन के अधिकारीयों , समस्त ग्राम के सरपंचों, पंचों, श्री फिरतू राम रात्रे, श्री सनत सिदार, श्रीमती सोनम बंजारे, श्रीमती सोमप्रभा गोस्वामी, श्रीमती रूपा साहू एवं श्रीमती सोनम बंजारे (पीआरपी- बिहान, सूपा), श्री परमेश्वर गुप्ता, निलेश कुमार महाना का सराहनीय योगदान रहा।

अदाणी फाउंडेशन जिले के तमनार तथा पुसौर ब्लॉक में सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित करता है, जिनमें आजीविका उन्नयन कार्यक्रम के तहत गांव की स्वसहायता समूहों को खेती सहित विभिन्न तरह के जीविकोपार्जन गतिविधियों में शामिल कर आत्मनिर्भर बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING