Advertisement Carousel
Uncategorized

रामपुर रोड़ पर 30 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई…..

रायगढ़* । जिले में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों पर मुखबीर लगाकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में आज शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर अवैध ब्रिकी के लिये शराब परिवहन कर रहे आरोपित *हितेश परमार पिता हरीश परमार उम्र 36 वर्ष सा० षडंगी कालोनी सर्किट हाउस थाना कोतवाली जिला रायगढ़* को रामपुर सर्किट हाउस मेन रोड़ के पास पकड़ी । आरोपी के पास से 30 नग Mcdowells No – 1 अंग्रेजी शराब बरामद हुआ जिसकी विधिवत जप्ती की गई है । आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, उत्तम सारथी शामिल थे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING