Advertisement Carousel
Uncategorized

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने राष्ट्र के लिए जीवन का बलिदान किया:- वित्त मंत्री ओपी चौधरी….बलिदान दिवस पर ओपी ने क्रांतिकारियों के योगदान का स्मरण किया

advertisement

रायगढ़ :- राष्ट्र के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले महान क्रांतिकारी भारत माता के वीर सपूत सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के बलिदान का स्मरण करते हुए वित्त मंत्री ओपी ने सोशल मंच में विचार साझा करते हुए कहा भारत को आजादी दिलाने की मुहीम शुरू करने वाले इन क्रांतिकारियों का नाम देश वासियों के दिलो में सदा जीवित रहेगा। मंत्री श्री ओपी ने कहा इन क्रांतिकारियों का जीवन हर देश वासी को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की सिख देता है। ऐसे बलिदानी महापुरुष मेरे राजनीतिक जीवन में मुझे पीड़ित मानव की सेवा के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे। भारत की आजादी में तीनो क्रांतिकारियो का योगदान अदभुत एवम अविस्मरणीय है। आज के ही दिन अंग्रेजी हुकूमत ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी थी । आज शहीद दिवस” पर ओपी ने क्रांतिकारियों को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए कहा आज का दिन आप तीनो की शहादत के सम्मान का दिन है। आजादी की लड़ाई में हंसते हंसते जीवन कुर्बान करने वाले इन क्रांतिकारियों ने 23 साल की उम्र में अपना जीवन राष्ट्र के लिए न्यौछावर कर दिया। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है। भगत सिंह के विचारो की अभिव्यक्ति का उल्लेख करते हुए विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा आजाद सिंह ने जेल में भी आजाद रहने का एहसास कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING