Advertisement Carousel
Uncategorized

होली मिलन व कवि सम्मेलन में व्यापारी बंधुओं एवं जन सामान्य को चेम्बर के पदाधिकारियों ने किया आमंत्रित आगामी 27 मार्च को स्थानीय रामबाग में होगा छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज का होली मिलन


रायगढ़ – छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के रायगढ़ इकाई की एक्शन कमेटी द्वारा बताया गया कि आगामी 27 मार्च को स्थानीय रामबाग में संघ्या 7 बजे से होली मिलन व कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल (चेम्बर) एवं चेम्बर के पदाधिकारी व एक्शन कमेटी के सदस्य मनोज बेरीवाल (टिम्बर), अशोक मित्तल, मनोज अग्रवाल (मां सेल्स), पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल (ऑटो), प्रदीप शृंगी, अशोक जैन, दिलीप अग्रवाल (मोनू), शैलेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल (बट्टीमार), विजय अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, दिनेश गर्ग, रवि अग्रवाल, अनिल गर्ग, कैलाश अग्रवाल (तुलसी), बजरंग महामिया, आनंद अग्रवाल (नहाड़िया),ओमप्रकाश मोदी (गुड्डू), मनोज अग्रवाल (होंडा), मुकेश अग्रवाल, हितेश सुनालिया, मनीष अग्रवाल (लैलूंगा), हीरा मोटवानी, आकाश गोयल, ललित बोंदिया, अखिल आशाराम, मुकेश अग्रवाल (बरमकेला), रवि बजीड़िया, ऋषि ओझा, रवि सुरेका, बजरंग अग्रवाल जुटमिल, डोलनारायण देवांगन, अशोक अग्रवाल (गांधीगंज), जय अग्रवाल, पवन अग्रवाल (घरघोड़ा), वेदप्रकाश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल किराना, नीरज अग्रवाल, पंकज गोयल (श्रीतारा) आदि ने दी। उक्त कार्यक्रम के विषय में बताया गया कि आगामी 27 मार्च को संध्या 7 बजे से स्थानीय रामबाग में होली मिलन समारोह आयोजित है, जिसमें नगर सहित जिले से आमंत्रित व्यापारी बंधु आपस में टीका होली खेलेंगे। उसके पश्चत् संध्या 8 बजे से आमंत्रित कवि गण सर्वश्री योगेन्द्र शर्मा (राजस्थान), डॉ. सुरेन्द्र दुबे (छत्तीसगढ़), पद्मिनी शर्मा (नई दिल्ली), सुदीप भोला (मध्य प्रदेश), कनवर लाल (गुजरात), दमदार बनारसी (उत्तर प्रदेश) आदि काव्य पाठ करेंगे। चेम्बर के एक्शन कमेटी के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के विषय में कहा कि यह कार्यक्रम नगर के लोगों का है और नगर के लोगों के लिए चेम्बर की ओर से आयोजित किया गया है। पारिवारिक माहौल में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में नगर के जन सामान्य काव्य का आनंद लेने हेतु सादर आमंत्रित हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING