Advertisement Carousel
Uncategorized

क्रेशर में एक महिला के मौत पर खनिज टीम की जांच उपरांत मित्तल स्टोन क्रेशर सील

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 मार्च 2024/क्रेशर में एक महिला के मौत के खबर पर कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शनिवार को खनिज अधिकारी श्री एच डी भारद्वाज को कारवाई के निर्देश दिए।

advertisement

खनिज अधिकारी श्री भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा बिलाईगढ क्षेत्र में स्थित मित्तल स्टोन क्रेशर प्रो. सुरेश अग्रवाल के दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छ. ग. खनिज खनन परिवहन भंडारण नियम 2009 के शर्तो और नियमों का उल्लंघन पाया गया जिसमे भंडारण स्थल में फेंसिंग तथा दीवारों का घेरा नही होना पाया गया। स्थापित

क्रेशर में डस्ट सेपरेशन हेतु कवर नहीं होना पाया गया। मौका स्थल पर फर्स्ट एड बॉक्स एवम् प्राथमिक सुरक्षा उपकरण नही पाए गए। इन सभी के संबंध में मित्तल स्टोन क्रेशर प्रो. सुरेश अग्रवाल को नोटिस दिया गया तथा क्रेशर को सील कर बंद किया गया। इस संबंध में पांच दिवस भीतर जवाब प्रस्तुत नही करने पर छ. ग. खनिज खनन परिवहन भंडारण नियम 2009 के तहत एक पक्षीय कार्यवाही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING