Advertisement Carousel
Uncategorized

सुनील लेंध्रा के होली मिलन आयोजन में शामिल हुए रायगढ़ विधायक एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ :- विधायक रायगढ़ एवम सूबे के वित्त मंत्री आज समाजसेवी यूथ आइकन सुनील लेंध्रा के निवास सेवा कुंज में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए।सेवा कुंज में सुनील लेंध्रा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आत्मीय स्वागत किया और गले मिलकर होली की बधाई दी। सुनील लेंध्रा का

advertisement

आत्मीय स्वागत पाकर ओपी चौधरी भाव विभोर हो गए। वित्त मंत्री ओपी के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी आयोजन में शामिल हुए।। होली मिलन के इस आयोजन के दौरान सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी,पार्षद, मॉर्निंग

वॉक एशोसियेसन से जुड़े पदाधिकारी सहित मीडिया से जुड़े लोगो की मौजूदगी रही। मौजूद लोगो ने लाडले वित्त मंत्री ओपी होली का रंग लगाते हुए होली की बधाई दी। श्री चौधरी ने सभी लोगो को होली पर्व की बधाई दे उनके जीवन मे खुशियों की कामना करते हुए आयोजन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING