Advertisement Carousel
Uncategorized

भूमाफियाओं के नापाक मंसूबों पर चला प्रशासन का बुलडोजर…शासकीय जमीन को बेचकर भूमाफियाओं ने डकारे थे करोड़ों रुपए…

रायगढ़…शहर के जगतपुर क्षेत्र में आज सुबह से ही एसडीएम और तहसीलदार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तकरीबन दो एकड़ शासकीय जमीन पर बुलडोजर चलवाकर भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त करवाया है।
जानकारी मिल रही है की जगतपुर में खसरा नंबर 132/21और 142/2 जो की शासकीय दस्तावेजों में घास मद की भूमि है।इस भूमि को तथाकथित भूमाफियाओं ने कब्जा कर तकरीबन सवा दो एकड़ भूमि को कई टुकड़ों में बेच दिया था।जिस पर खरीददारों ने शासन को ठेंगा दिखाते हुए अवैध निर्माण कर लिया था।इसी अवैध निर्माण पर आज सुबह से ही एसडीएम प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में बुलडोजर चलवाकर प्रशासन ने अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया है।साथ ही इस इसी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित भवन को भी हटाने के लिए निगम प्रशासन को नोटिस जारी करने के लिए एसडीएम द्वारा अपने अधिनस्थों को निर्देशित किया गया है।
उल्लेखनीय है की लंबे अर्से से इस इलाके में दबंगों द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर सरकारी जमीनों की फरोख्त किया जा रहा था।किंतु एसडीएम की आज की इस कार्यवाही के बाद भूमाफियाओं के हौसले पस्त हो गए हैं।।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING