Advertisement Carousel
Uncategorized

जांजगीर लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के साथ कसडोल विधानसभा में जनसंपर्क में शामिल हुए गुरुपाल भल्ला पूर्व विधायक सनम जांगड़े,खिलावन साहू सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता रहे शामिल


कसडोल: आज जांजगीर लोकसभा की लोकप्रिय प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कसडोल विधानसभा के ग्राम तिल्दा एवम लाटा में जनसंपर्क किया,उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीण से डोर टू डोर एवम नुक्कड़ सभा को जरिए समर्थन मांगा,आज के इस जनसंपर्क में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम जांजगीर लोकसभा के सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला भी साथ रहे,उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ पिछले पांच वर्षो में भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार के

दलदल में फंस चुके है और आपने इस दलदल की मुक्ति से आजादी के लिए छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में मोदी जी की गारंटी पर एक सुशासन सरकार दिया है आप केंद्र में भी फिर से मोदी जी की सरकार का गठन कराए और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में आप योगदान देवे मैं आपको विश्वास दिलाता हूं सुशासन पुरुष के नेतृत्व में 24 वर्ष पुराना

advertisement

यह छत्तीसगढ़ भारत वर्ष का सबसे विकसित राज्य कहलाएगा और यहां रोजगार के अवसर भी खुलेंगे ,आज के इस जनसंपर्क में उनके साथ पूर्व संसदीय सचिव सनम जांगड़े,पूर्व विधायक खिलवान साहू सहित शताधिक पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING