Advertisement Carousel
Uncategorized

मोदी की गारंटी और जनता के विश्वास से हासिल होगा 400 पार का लक्ष्य- गौतम अग्रवाल…. लोकसभा चुनाव विश्व पटल पर भारत देश की एक नई दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव…. एक अपील भाजपा का लक्ष्य, हर बूथ पर विजय

advertisement

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता गौतम अग्रवाल ने शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों से संम्पर्क करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव विश्व पटल पर भारत देश की एक नई दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। जन सामान्य लोगों का उत्साह बता रहा है कि भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाकर विश्वस्तरीय पहचान दिलाने वाले विश्व के लोकप्रिय जननायक, मां भारती के सच्चे सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का शंखनाद हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करते हुए जनता ने कांग्रेस की भूपेश सरकार को प्रदेश की सत्ता से बेदखल कर साबित कर दिया है देश और प्रदेश का विकास, भाजपा की सरकार के कार्यकाल में ही साकार होगा।

गौतम अग्रवाल ने आगे बताया कि मोदी की दी हुई गारंटी वाली महत्वपूर्ण वायदों को प्रदेश की भाजपा सरकार ने महज 100 दिन के भीतर पूरा करके दिखाते हुए बता दिया है कि भाजपा की सरकार जो कहती है वही करती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सरकार एवं स्थानीय विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी की वित्त प्रबंधन ने 100 दिन के भीतर किसानों को 3100 रुपये की दर से धान खरीदी की, अंतर की राशि प्रदेश के सभी किसानों को एकमुश्त प्रदान किया है। 3716 करोड़ रुपये 2 साल का पिछला बकाया बोनस, 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना के माध्यम से 1000 रुपये प्रतिमाह देने कि शुरुआत हो चुकी है। हमारे धर्म संस्कृति और गौरव के प्रतीक भगवान श्रीराम जी की 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राणप्रतिष्ठा समारोह को कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने ठुकराकर साबित कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रधर्म का अपमान किया है। देश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि जो राम का नही वो देश में किसी काम का नही है। पूरे देश की जनता का विश्वास और जनसमर्थन मोदी जी के साथ है और लोकसभा में भाजपा इस बार 400 पार के लक्ष्य को अवश्य ही कार्यकर्ताओ के दम पर हासिल करेगी।

✅ कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील

युवा नेता गौतम अग्रवाल ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों की तारीख का एलान हो चुका है और हम सभी का लक्ष्य इस बार भी हर बूथ पर भाजपा की विजय का है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की गारंटी सभी कार्यकर्ताओं को भी देनी होगी। आगामी 7 मई को हम सभी मिलकर अपने बूथों में भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक मतदान का संकल्प लेवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING