Advertisement Carousel
Uncategorized

स्थानीय भूमाफियाओं पर फिर गिरी गाज…पूरे सवा तीन एकड़ से हटाया गया अवैध कब्जा और निर्माण…पक्की दुकानों को भी बुलडोजर से किया गया नेस्तनाबूत…आखिर कौन है ये भूमाफिया जो अपनी रुपयों की हवस पूरी करने के लिए तोड़ रहा है कायदे कानून…क्या होगा उस पर एफआईआर…या फिर…?

रायगढ़…आज फिर अलसुबह से ही जिला प्रशासन,निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मिलकर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले लोकल भूमाफियाओं के अवैध निर्माण और कब्जों पर बुलडोजर चलवाकर उनके नापाक इरादों को फिर से जमींदोज कर दिया है।बता दें की प्रशासन की संयुक्त टीम ने सागारिका होटल के बगल में इला मॉल के पास आज बड़ी कार्यवाही करते हुए,सरकारी जमीनों पर बने मकान और दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त

advertisement

करवाया है।उल्लेखनीय है की जिला और निगम प्रशासन ने दो दिन पहले भी जगतपुर क्षेत्र में इसी तरह कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटवाया था।जानकारी मिल रही है की आज जिस जगह कार्यवाही की गई है।वहां भूमाफियाओं ने करीबन सवा तीन एकड़ सरकारी जमीन को घेर दिया था।और मकान और दुकान का भी निर्माण इस जगह गैरकानूनी तरीके से कर लिया गया था।जिसे आज प्रशासन ने तोड़कर जमींदोज कर दिया है।

क्या भूमाफियाओं पर होगा एफआईआर या फिर…?

आज की कार्यवाही के बाद इस बात की चर्चा भी जोरों पर है की,जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए गैरकानूनी निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर शासकीय जमीन को कब्जा मुक्त तो करवा लिया है।लेकिन क्या प्रशासन इन सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उसे करोड़ों रुपए में छल पूर्व कूटरचित तरीके से दूसरों को बेचने वाले भूमाफियाओं पर भी कभी कोई कार्यवाही कर पाएगा।क्योंकि शासकीय ज़मीन पर कब्जा और

उसे अपनी बताकर गैरकानूनी तरीके से दूसरे को बेचना एक संज्ञेय अपराध के दायरे में आता है और इस प्रकार के गंभीर कृत्य करने वाले भूमाफियाओं पर यदि जिला प्रशासन चाहें तो कानूनन गैर जमानतीय धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज भी करा सकती है …


वैसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में तत्परता दिखाते हुए से सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर एक्शन कर भू माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने वाली जिला प्रशासन क्या कथित भू माफियाओं के खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही भी करती है…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING