Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ लायन परिवार द्वारा एकताल में किया गया कम्बल व वस्त्र वितरण


रायगढ़ – मकर सक्रांति पर्व लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन, लायंस क्लब रायगढ़ सिटी, लायंस क्लब प्राइड, लायंस क्लब रायगढ़ कैटालिस्ट के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से ग्राम एकताल में कम्बल, साड़ी, पैंट-शर्ट एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विगत कुछ दिनों से तैयारियाँ चल रही थीं।


जिसके अंतर्गत कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए, पूरे गांव के परिवारों से सम्पर्क कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी के अनुसार परिवार के मुखिया के नाम के नाम की लिस्ट बनाई गई। जिस आधार पर समान एकत्रित कर परिवार से एक सदस्य को बुलाकर उन्हें आवश्यकता के अनुरूप सामग्री वितरित की गई। जिसमें उच्च क्वालिटी के कम्बल, साड़ियाँ, बच्चों के नए कपड़े एवं विभिन्न खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया।

advertisement


उक्त कार्यक्रम में लिनस क्लब रायगढ़ का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के रूप में पी.एम.जे.एफ. लायन शैलेश अग्रवाल का मार्गदर्शन रहा, साथ ही विभिन्न तैयारी हेतु रीजन चेयरमैन लायन ऋषि वर्मा का संयोजन रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन से लायन शिव शंकर अग्रवाल एवं लायन राजेश अग्रवाल, क्लब सचिव लायन गोपाल बापोड़िया एवं कोषाध्यक्ष लायन सुभाष अग्रवाल द्वारा वस्तुओं की वितरण में भरपूर सहयोग किया।


ग्राम एक ताल में लायंस क्लब कैटालिस्ट की अध्यक्षा लायन दीप्ति अग्रवाल ने बच्चों को व्यवस्थित रूप से बैठा कर उनके माप के कपड़े प्रदान किए, साथ ही लायन विनोद अग्रवाल अजंता एवं लायन राजेश अग्रवाल बब्बल का मार्गदर्शन में सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुए। लायन क्लब प्राइड से अध्यक्षा सरिता रतेरिया एवं उनके साथ आनंद रतेरिया का भी भरपूर सहयोग रहा।
उक्त कार्यक्रम में सचिव लायन डॉक्टर स्नेहा चेतवानी ने कड़ी मेहनत करते हुए, लायन मीना बेरीवाल एवं लीनेस संतोष अग्रवाल, लिनेस ममता पुरुषोत्तम अग्रवाल का विशेष सहयोग रह। उपरोक्त जानकारी लायंस क्लब के पी.आर.ओ. लायन अनुराग मित्तल द्वारा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING