Advertisement Carousel
Uncategorized

कबीर चौक और दुर्गा चौंक मिट्ठूमुडा पर जूटमिल पुलिस ने सट्टा पट्टा लिख रखे दो युवकों को पकड़ा, आरोपियों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई…..

रायगढ़* । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में कल दिनांक 04/04/2024 को जूटमिल पुलिस द्वारा क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने वाले और अवैध शराब बेचने वालों की सूचनाएं लेकर छापेमार कार्रवाई की गई । पुलिस द्वारा द्वारा कबीर चौक के पास आरोपी विनोद यादव पिता सुदामा यादव उम्र 47 वर्ष साकिन मिटठुमुडा हीरानगर थाना जूटमिल रायगढ़ तथा दुर्गा चौक मिटठुमुडा के पास आरोपी सतीश दास महंत पिता प्रकाश दास महंत उम्र 27 वर्ष साकिन थाना जूटमिल के पीछे वार्ड क्र. 32 थाना जूटमिल रायगढ़ को सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया है । दोनों आरोपियों से नगदी रकम कुल 1150/- रूपये, दो चालू डाटपेन और सट्टी पर्ची की जप्ती की गई है । आरोपियों पर थाना जूटमिल में पृथ्क-पृथक धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING