Advertisement Carousel
Uncategorized

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ की बधाई

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दंतेवाड़ा चुनाव प्रचार के दौरान बीहड़ जंगलों से वीडियो संदेश जारी कर हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ के साथ साथ चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र पर्व के पावन अवसर पर देश प्रदेश सहित पूरे विश्व में निवास रत हिंदूओ को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। जारी बधाई सन्देश में रायगढ़ विधायक ओपी ने कहा आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 की शुरुआत का दिन है। सनातनी विचार धारा से जुड़े समस्त हिन्दूओ के लिए यह दिन नववर्ष का आगमन का माना जाता हैं। शक्ति की आराधना के साथ प्रारंभ यह नववर्ष सभी के लिए मंगलकारी हो। आदि शक्ति स्वरूपा जगदम्बा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत बने। मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख शांति समृद्धि लाए। मंत्री श्री ओपी ने सिंधी समाज के लोगों को भगवान झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव और मराठी समाज से जुड़े लोगों को गुड़ी पड़वा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा धार्मिक आस्थाएं मनुष्य जीवन को सशक्त बनाती हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING