Advertisement Carousel
Uncategorized

चन्द्रहासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्र के षष्ठी तिथि, 14 अप्रेल शाम 8 बजे से छत्तीसगढ़ी गीतों की बालगायिका आरु साहू का होगा कार्यक्रम, 2019 के छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आरू साहू द्वारा उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार…।’ गाकर सबका मन मोह लिया था.. 14 अप्रेल कों चंद्रपुर में देंगी अपनी प्रस्तुति

चंद्रपुर : माँ चन्द्रहासिनी की धरा चंद्रपुर में बालगायिका आरु साहू 14 अप्रेल कों देंगी कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में दूसरे दिन की प्रस्तुति..
पहले दिन दुकालू यादव जी के बाद इस क्रम के दूसरे दिन का कार्यक्रम नवरात्र के षष्ठी 14 अप्रेल रविवार कों स्कूल खेल मैदान चंद्रपुर में शाम 8 बजे से रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू अपनी प्रस्तुति देंगी। आरु साहू बाल गायिका के रूप में छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध रही है। आरू साहू की दिल छू लेने वाली आवाज से उसकी छत्तीसगढ़ी हर गाने की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। आरू साहू की माता पूर्णिमा साहू चारामा में जन्मी और वहीं पर उनकी शिक्षा दीक्षा पूर्ण हुई। उनकी शादी धमतरी जिले में हुई। आरू का जन्म नगरी में हुआ। 6 साल की उम्र से ही आरू घर पर रहकर ही अपने माता पूर्णिमा साहू, पिता शीत

advertisement

कुमार साहू के सहयोग से गीत संगीत सीख बीते कुछ सालों से छग सहित छग के बाहर कई मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। 2019 के छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आरू साहू द्वारा उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार…।’  गाकर सबका मन मोह लिया। तभी उन्हें राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। 
महज 15-16 साल की आरू छत्तीसगढ़ का नाम पूरे भारत में रोशन कर रही है। जिस उम्र में बच्चे माइक पकड़ने से घबराते हैं। उस उम्र में छोटी सी बेटी आरू ने छत्तीसगढ़ी गीतों को नई पहचान देकर नाम रोशन किया है। आरू साहू अब तक कई छत्तीसगढ़ी गीत गा चुकी है। इसके अलावा हिंदी गाने भी आरू ने खुद की आवाज में गाकर लोगों तक पहुंचाया है। दूसरे दिन के कार्यक्रम कों लेकर मंदिर न्यास ने लोगो कों कार्यक्रम में सम्मिलित होने आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING