Advertisement Carousel
Uncategorized

अदाणी पॉवर लिमिटेड में कामगारों और ड्राइवरों के लिए दो दिवसीय विशेष स्वास्थ जाँच शिविर आयोजित….एचआइवी / एड्स के नियंत्रण के लिए भी किया जागरूक

advertisement

रायगढ़;13 अप्रैल 2024: जिले के पुसौर विकासखंड में स्थित अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ संयंत्र में कार्यरत कामगारों और वाहन चालकों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। अदाणी पॉवर लिमिटेड ग्राम -छोटे भंडार के व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार और शनिवार को आयोजित यह शिविर रायगढ़ जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से लगाया गया जिसमें संयंत्र के कुल 220 कामगारों और वाहन चालकों ने भाग लिया। इस दौरान संयंत्र में काम करने वाले कामगारों का निः शुल्क स्वास्थ्य जाँच के साथ साथ एचआइवी / एड्स के नियंत्रण हेतु जागरूक भी किया गया।

शिविर का शुभारंभ श्री बी के चंद्रवंशी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ एवं श्री समीर कुमार मित्रा , स्टेशन हेड अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ द्वारा किया गया। इस मौके पर रायगढ़ जिला एवं पुसौर प्रखण्ड के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी श्री संजय पटेल, श्री आशीष प्रधान और श्रीमती कान्ति तिवारी उपस्थित थे।

अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ द्वारा पुसौर ब्लॉक में अपने सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित करता है। जिनमें गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं में आसपास के ग्रामों में मोबाईल मेडिकल केयर वाहन से ग्रामीणों को उनके गावों में ही मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING