Advertisement Carousel
Uncategorized

शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का वादा है- रामचन्द्र संस्कार स्कूल में 16वां फाउंडेशन डे मना बच्चों ने नृत्य से बांधा समां


रायगढ़। जिले की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल का 16वां स्थापना दिवस समारोह स्कूल कैम्पस में धूमधाम से मनाया गया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि वर्ष 2008 में आरंभ हुई संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य व एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी.देवांगन की उपस्थिति में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में माँ सरस्वती की फोटो पर दीप प्रज्जवलन कर पूजा-अर्चना की गई। अपने मुख्य आतिथ्य के उद्बोधन में मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने वर्ष 2008 से वर्तमान

समय तक स्कूल की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के माध्यम से क्रांति लाना है। इसके लिए संस्कार स्कूल परिवार उच्च स्तर से लेकर सामान्य स्तर तक बच्चों के विकास के लिए प्रयासरत है। संस्कार पब्लिक स्कूल की इस विकास यात्रा में विद्यार्थियों ने हर क्षेत्र में शानदार सफलता प्राप्त की। वह क्षेत्र चाहे प्रतियोगी परिक्षाओं का हो या खेल-कूद का। चाहे ओलंपियाड का हो या

advertisement

चित्रकला का, इन्सपायर्ड अवार्ड का हो या बौद्धिक प्रतियोगिता का। भविष्य के लिए भी रामचन्द्र शर्मा ने विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। संस्कार पब्लिक स्कूल की अब तक की शानदार सफलता पर मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने पर्दे के सामने और पर्दे के पीछे से सहयोग करने वालों को धन्यवाद ज्ञापित कर याद भी किया


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत, मनोरंजन से भरपूर, भावनात्मक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पालकगण, सभी शिक्षकगण व स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING