Advertisement Carousel
Uncategorized

अदाणी फाउण्डेशन के तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से दो आदिवासी बच्चे ‘भारतीय खेल प्राधिकरण’ में चयनित

रायगढ़;19 अप्रैल 2024: जिले के तमनार ब्लॉक में अदाणी फाउण्डेशन द्वारा चलाए जा रहे तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र से दो आदिवासी बच्चों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण में हुआ है। प्रदेश के बिलासपुर स्थित बहतराई स्टेडियम में साई ट्रायल सिलेक्सन प्रतियोगिता में अदाणी फाउंडेशन के निःशुल्क तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही तमनार की कक्षा 7वीं की छात्रा विनिषा मिंज और ग्राम आमगांव के कक्षा 11वीं के छात्र राजेश राठिया चयनित हुए हैं। इन दोनों विद्यार्थियों को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर में खेलने के लिए खेल प्राधिकरण में तीरंदाजी प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही इनके रहने, विशेष डायट तथा प्रशिक्षण के लिए आवश्यक खेल सामग्री भी प्रदान की जायेगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहयोग हेतु विद्यालय का एडमिशन फीस भी केन्द्र सरकार द्वारा ही वहन किया जायेगा।

advertisement

उल्लेखनीय है, कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा बच्चों को तीरंदाजी में पारंगत करने हेतु तमनार के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में 17 वर्ष से कम उम्र के कुल 15 विद्यार्थियों को अपने निःशुल्क तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र में कोच श्री नकुल सिंह के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक श्री नकुल सिंह का अभी हाल ही में भारत के सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल निकाय खेल प्राधिकरण के खेलो इण्डिया अभियान में सीनियर कोच के रूप में चयन हुआ है। जिसे भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 1984 में पूरे भारत में खेल के विकास के लिए स्थापित किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य में इसकी एक शाखा रायपुर में स्थित है।

अदाणी फाउंडेशन, रायगढ़ जिले के तमनार तथा पुसौर ब्लॉक में सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित करता है। जिनमें अंचल के आदिवासी युवाओं को इंजीनियरिंग तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की भी निःशुल्क तैयारी ग्राम कुंजेमुरा में स्थित ऑनलाइन केंद्र में नामी शिक्षकों के द्वारा कराई जाती है। जिसमें से शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए तीन छात्र इंजीनियरिंग तथा एक छात्रा मेडिकल की पढ़ाई के लिए चयनित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING