Advertisement Carousel
Uncategorized

फरार वारंटियों के विरूध जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान…..अभियान में पुलिस ने 39 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार……

*20 अप्रैल रायगढ़* । लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की नियमित जांच पतासाजी जारी है । इसी क्रम में कल दिनांक 19 अप्रैल को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमों ने लंबे समय से फरार रहे *13 स्थायी और 26 गिरफ्तारी वारंट* की तामिली करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें शीघ्र न्यायालय पेश किया जावेगा । गिरफ्तार वारंटी- चोरी, मारपीट, आबकारी व विविध अपराधों के आरोपी हैं । नियत पेशी तिथि पर कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर इनके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी/स्थायी वारंट जारी किया गया था ।

फरार वारंटियों पर अनुविभागवार कार्यवाही में रायगढ़ अनुविभाग के थाना कोतवाली से 02 स्थायी और 01 गिरफ्तारी वारंट, चक्रधरनगर से 03 स्थायी वारंट, जूटमिल से 04 गिरफ्तारी और 01 स्थायी वारंट, कोतरारोड़ से 08 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थायी वारंट तथा थाना पुसौर से 02 गिरफ्तारी वारंट कुल 22 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई है । वहीं पूंजीपथरा थाने द्वारा 02 स्थायी वारंट एवं थाना तमनार ने भी 01 स्थायी और 01 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की है ।

advertisement

खरसिया अनुविभाग में 08 फरार वारंटियों को पकड़ा गया है, जिसमें थाना छाल ने 04 गिरफ्तारी वारंट, चौकी जोबी ने 02 स्थायी वारंट और चौकी खरसिया ने 01 गिरफ्तारी और 01 स्थायी वारंट की तामिली की है ।

इसी प्रकार धरमजयगढ़ अनुविभाग के थाना धरमजयगढ़ और चौकी रैरूमाखुर्द से 02-02 गिरफ्तारी वारंट तथा लैलूंगा से 01 गिरफ्तारी वारंट कुल 05 वारंटों की तामिली की गई है । फरार आरोपियों एवं वारंटियों, शांति भंग करने वालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगा । पुलिस की अपील है कि माननीय न्यायालय से जारी समन/वारंट पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING