Advertisement Carousel
Uncategorized

सांत्वना देने घायलों के कोतरलिया निवास पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ :- श्रद्धालुओ से भरी नाव पलटने के घटना की सुधि लेने वित्त मंत्री एवम रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी घायलों के कोतरलिया निवास स्थान पहुंचे और सांत्वना देते हुए कहा दुख की इस घड़ी में वे साथ खड़े है। कोतर लिया निवासी साद मति विश्वकर्मा उनके पति गंगा राम विश्वकर्मा,रंजीत विश्वकर्मा,
मोती चंद प्रधान, नान्हु विश्वकर्मा, समारू यादव पत्नी सावित्री यादव,अवधेश सौरा उजल मति नायक से उनके निवास स्थान पहुंचे और ढांढस बंधाया। इस दौरान श्री चौधरी ने कहा अगर

advertisement

किसी घायल को किसी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल उनसे संपर्क कर सकते है। वही पतरापाली में भी नाव दुर्घटना से पीड़ित तीन परिवार जनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया। विदित हो की मृतकों को चार चार लाख सहायता देने हेतु उन्होंने जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। घायलों से मुलाकात के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष सुख लाल चौहान पूर्व सरपंच मीन केतन प्रधान सहित वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING