Advertisement Carousel
Uncategorized

महिला क्रिकेट में शानदार सफलता धनेश्वरी और प्रेमशिला का चयन अंडर 19 चैलेंजर कप हेतु….


रायगढ़। जिला क्रिकेट संघ की महिला खिलाड़ी प्रेमशिला कुजूर और धनेश्वरी सिदार का चयन चैलेंजर कप अंडर 19 के लिए किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के संबंध में निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा आदेशित किए जाने से जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ ने महिला क्रिकेट के ट्रायल हेतु राजधानी विभिन्न उम्रवर्ग की टीम भेजी गई थी। राजधानी के हुए ट्रायल में धनेश्वरी सिदार और प्रेमशिला कुजूर ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया ।

जिसके कारण दोनों का चयन चैलेंजर कप अंडर 19 के लिए हुआ। प्रेमशिला का चयन छत्तीसगढ़ की साउथ जोन एवं धनेश्वरी का चयन ईस्ट जोन की टीम में हुआ है। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की अंडर 19 टीम का अंतिम रूप से गठन होगा। दोनों के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING