Advertisement Carousel
Uncategorized

ग्राम बेलरिया के राम सप्ताह मे शामिल हुए विधायक एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ :- विधायक रायगढ़ एवं सूबे के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज ग्राम बेलरिया के चौबीस प्रहरी राम नाम सप्ताह में कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए। मंत्री ओपी में क्षेत्र की खुशहाली संपन्नता के लिए भगवान राम से आशीर्वाद मांगते हुए कहा श्री राम की कृपा से ही प्रदेश में सब मंगल हो रहा है।भगवान राम का आदर्श एक एक व्यक्ति के जीवन ईमानदारी के

advertisement

रूप में परिश्रम के रूप में बड़ो के सम्मान के रूप में शामिल है। सदियों से राम हम सबके अराध्य है और राम का जीवन पीढ़ियों से जन मानस को प्रेरित करता रहा है। राम सप्ताह के इस आयोजन हेतु बेलेरिया ग्राम वासियों को साधुवाद देते हुए मंत्री श्री ओपी ने कहा आने आपकी वाली पीढ़ी भी ऐसे आयोजन से प्रेरणा पाती रहेगी। सभी के साथ बैठकर ओपी चौधरी ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING