Advertisement Carousel
Uncategorized

NTPC लारा के बाहर ठेका मजदूर बैठे धरने पर ….7 महीने से बकाया वेतन और बोनस की मांग कंपनी प्रबंधन के समक्ष भी नहीं हो रही सुनवाई….

advertisement

रायगढ़। पुसौर के लारा एनटीपीसी प्लांट के बाहर शुक्रवार 26 अप्रैल से तकरीबन ढाई से तीन सौ मजदूर धरने पर बैठ गये हैं। दरअसल, ये सभी ठेका कामगार हैं और पिछले करीब डेढ़ साल से एनटीपीसी लारा में ठेका कंपनी अमित इंटरप्राइजेज के अधीन काम करते आ रहे थे मगर इस बीच ठेका कंपनी का कांट्रैक्ट खत्म हो गया और 5-6 महीने कंपनी अपना बोरिया बिस्तर बांध कर यहां से रवाना हो गयी। ऐसे में ठेका कंपनी के अधीन काम करने वाले मजदूरों की परेशानी बढ़ गयी है क्योंकि ठेका कंपनी द्वारा पिछले 7 महीने न तो मजदूरों को वेतन का भुगतान किया गया है और न ही बोनस की राशि प्रदान की गई है। इस स्थिति में मजदूरों के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई है।

प्रभावित मजदूर अपनी समस्या लेकर कई मर्तबे एनटीपीसी लारा प्रबंधन के समक्ष भी जा चुके हैं मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में सभी प्रभावित मजदूर अब सड़क पर उतर आये हैं और शुक्रवार से एनटीपीसी लारा प्लांट के बाहर धरने पर बैठ गये हैं। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनके बकाया वेतन और बोनस का भुगतान नहीं किया जायेगा, वे धरना वापस नहीं लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING