Advertisement Carousel
Uncategorized

कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ सहित उसके दर्जनभर साथियों को पुलिस ने लिया हिरासत में…पप्पू बरेठ का खाईवाल पिता कंगालू पहले से ही है जिलाबदर…सभ्य समाज के दुश्मनों पर इस दफा पुलिस कर सकती है बड़ी कार्यवाही…पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़। रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एसएसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर सीएसपी आकाश शुक्ला और साइबर सेल हेड अभिनव उपाध्याय एंड टीम ने ज्वाइंट रेड करते हुए रायगढ़ के कुख्यात सट्टा खाईवाल कंगालू बरेठ (जिला बदर) के पेशेवर सट्टा खाईवाल पुत्र पप्पू बरेठ और उसके करीब दर्जन भर खाईवाल साथियों पर एक साथ छापेमार कार्यवाही करते हुए लाखों रुपए की सट्टा पट्टी और नकदी के साथ हिरासत में लिया है।

advertisement

बता दें कि कंगालू बरेठ जो कि बीते कुछ महीनों से जिला बदर की कार्यवाही झेल रहा है, पिछले ढाई दशक से पूरे रायगढ़ जिले में सट्टा पट्टी के अवैध कारोबार का सेंटर हब बना हुआ है जिसके सट्टा नेटवर्क को ध्वस्त करने के इरादे से ही एसएसपी दिव्यांग पटेल ने कुछ महीने पूर्व ही जिले के सबसे कुख्यात सट्टा खाईवाल कंगालू बरेठ के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही कराते हुए उसे रायगढ़ सहित छह पड़ोसी जिलों से बाहर निष्कासित करा दिया था तब से उसके छोटे बेटे पप्पू बरेठ द्वारा ही अपने पिता कंगालू के सट्टा नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था जिस पर आज एसएसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देश पर सीएसपी आकाश शुक्ला एवं साइबर सेल हेड अभिनव उपाध्याय एंड टीम ने ज्वाइंट रेड करते हुए लाखों की नकदी और सट्टा पट्टी के साथ दूसरी पीढ़ी के सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ और उसके करीब दर्जन भर खाईवाल साथियों को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है।
मामले में सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो पप्पू और उसके खाईवाल साथियों के खिलाफ जूटमिल पुलिस छग जुआ सट्टा अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING