Advertisement Carousel
Uncategorized

नवनिर्वाचित पार्षदो ने महापौर के साथ निगम उद्यान में पौधरोपण कर किया निगम प्रवेश

सपना ने नाली सड़क हेतु दिया ज्ञापन तो रंजना ने राशन कार्ड हितग्राहियों का किया कार्य

advertisement

रायगढ़ / नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद सपना सिदार एवं रंजना कमल पटेल ने आज शपथग्रहण के बाद निगम परिसर में पहुँचकर सर्वप्रथम महापौर जानकी काटजू से आशीर्वाद लेकर निगम के उद्यान में पौधरोपण एवं शहर के शहीद विप्लव त्रिपाठी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर निगम के पार्षदगण,एल्डरमेन, जनप्रतिनिधि समाजसेवी कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वार्ड क्रमांक 25 और वार्ड क्रमांक 9 की नवनिर्वाचित पार्षदो ने शपथग्रहण कर नगर निगम पहुँचकर प्रथम दिवस निगम उद्यान में पौधरोपण एवं शहर के शहीद विप्लव त्रिपाठी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही महापौर का आशीर्वाद लेकर निगम में प्रवेश कर सभी अधिकारी कर्मचारियों का मुँह मीठा कराया सभी ने उन्हें बधाई दिया।


पौधरोपण और स्वागत दौरान निगम के एम आई सी सदस्य विकास ठेठवार,अनुपमा शाखा यादव,एल्डरमेन वसीम खान,वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश जायसवाल,जगदीश मेहर,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन महंत,प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम और पार्टी के कार्यकर्ता,अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
महापौर जानकी काटजू ने बताया कि आज दोनों पार्षद शपथ लेकर निगम अपने कर्मभूमि आये सभी ने उनका स्वागत किया हम सब मिलकर कार्य करेंगे ताकि शहरवासियों को किसी तरह की समस्या ना हो,
पार्षद सपना सिदार ने बताया कि मैं प्रथम दिवस अपने वार्ड के विकास एवं अत्यंत अनिवार्य कार्य नाली और सड़क निर्माण हेतु ज्ञापन निगम आयुक्त को दिया ताकि मेरे वार्डवासियों को इस समस्या से निजात मिले।
वही रंजना कमल पटेल ने बताया कि मैंने आज अपने वार्ड के हितग्राहियों के राशन कार्ड का कार्य महापौर जी के चेम्बर में किया और हमेशा वार्ड के विकास को ही प्राथमिकता दूंगी साथ ही जो कार्य पेंडिंग है उन्हें जल्द पूरा कराऊंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING