Advertisement Carousel
Uncategorized

पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने वाले दो युवकों को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार….. आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और बाइक जप्त कर पुलिस ने हत्या के प्रयास अपराध में भेजा रिमांड पर…

रायगढ़ । घरघोड़ा पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर आपसी रंजिश में गाली गलौच मारपीट कर चाकू से चोंट पहुचाने वाले दो युवकों को हत्या के प्रयास अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

advertisement

घटना के आहत – दिलीप प्रसाद पिता विरेन्द्र प्रसाद उम्र 37 वर्ष निवासी जगन्नाथ मंदिर के पास बी.टी.एम. कॉलोनी थाना बी.टी.एम. कॉलोनी जिला झारसुगड़ा (उडिसा) हाल मुकाम गोमती पेट्रोल पंप घरघोड़ा द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि पिछले 06 वर्षों से गोमती पेट्रोल पंप में मैनेजर एवं सेल्समेन का कार्य कर रहा है । 08 मई को घरघोड़ा साप्ताहिक बाजार होने से पंप में भीड़ थी, शाम करीब 06-07

बजे एक काला रंग के हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल में घरघोड़ा निवासी बिट्टू एवं शैलेष आये और जल्दी हमारे मोटर सायकल में पेट्रोल डालो कहकर बेवजह गाली गलौच कर रहे थे जिन्हें पेट्रोल पंप के संचालक आकर समझाये । उसके थोड़ी देर बाद फिर दोनों पंप आये और गाली गलौच कर रहे थे जिन्हें पंप संचालक की पत्नी ने भगाया । रात्रि लगभग 09.40 बजे वापस बिट्टू और शैलेष पेट्रोल पंप आये और दिलीप प्रसाद को जान से मारने की नियत से नुकीला व धारदार लोहे के हथियार से वार किये जिससे दिलीप के बांये पसली में चोंट आया । आहत के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में आरोपियों पर अप.क्र. 165/2024 धारा 294,506,307,34 भा.द.वि. कायम किया गया । घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा आहत, गवाहों का कथन लेकर घटनास्थल का निरीक्षण

किया गया और आहत का मेडिकल कराकर रिपोर्ट अनुसार प्रकरण में धारा 324 भा.द.वि. जोड़े । आहत, गवाहों के बयान पर पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपी (1) विवेक पैंकरा उर्फ बिट्टू पिता लखेराम पैंकरा उम्र 20 वर्ष सा. वार्ड क्र. 09 नावापारा घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) (2) शैलेष चैहान उर्फ दादू पिता स्व. राकेष चैहान उम्र 21 वर्ष सा. वार्ड क्र. 06 शैतान चैक घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को शैतान चौंक पर हिरासत में लिया गया जिनके मेमोरंडम पर एक बिना नंबर काला रंग का हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल और एक चाकू जप्त किया गया है । गिरफ्तार आरोपियों को आज घरघोड़ा पुलिस ने न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड लिया गया है, दोनों आरोपियों को जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर आरोपियों की तत्काल पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING