Advertisement Carousel
Uncategorized

मदर्स डे के पहले जूटमिल पुलिस ने महिला को दिया तोहफा, महिला के गुम हुए दो बच्चों खोजकर की सुपुर्द…. घर से खेलने निकले दो भाई हुए गुम, पुलिस की खोजबीन में रेलवे-स्टेशन पर मिले…. गुम बालकों के मां की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने दिखाई तत्परता….

रायगढ़* । 12 मई मदर्स डे के ठीक पहले कल 11 मई को जूटमिल पुलिस ने गुम बालक की रिपोर्ट पर गम्भीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए एक महिला को उसके दो गुम हुए बच्चे खोजकर सुपुर्द किया गया है। कल रात थाना जूटमिल में चमड़ा गोदाम क्षेत्र में रहने वाली महिला आकर टीआई मोहन भारद्वाज को बताई कि उसके दो लड़के 10 साल और 7 साल के घर से खेलने निकले थे जिनका आसपास पता नहीं चल रहा है । महिला की दशा देखकर थाना प्रभारी उसे दिलासा दिए और सूचना को गंभीरता से लेते हुए बिना विलंब किए हुए अपने

स्टाफ और पेट्रोलिंग को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और इलाके के मार्केट एरिया में गुम बच्चों की फोटो दिखाकर खोजबीन करने निर्देशित किए। पुलिस की फुर्ती रंग लाई दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन के पास मिले जिन्हें पुलिस टीम थाना लेकर आयी, मासूम बच्चों ने खेलते खेलते मोहल्ले से काफी दूर भटक कर रेलवे स्टेशन की ओर चले जाना बताए । थाना प्रभारी ने दोनों बच्चों को उसके मां के सुपुर्द किया गया । गुम बालकों की मां ने जूटमिल पुलिस को तत्परता से बच्चों की खोजबीन के लिए धन्यवाद दी । जूटमिल पुलिस का मदर्स डे के पहले महिला को दिया गया सबसे बड़ा तोहफा था ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING