Advertisement Carousel
Uncategorized

बच्चों का हुनर तथा व्यक्तित्व विकास के लिए अदाणी फाउण्डेशन ने लगाया समर कैंप

*रायगढ़; 13 अप्रैल 2024: *अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिले के तमनार ब्लॉक में छह दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। ग्राम खम्हरिया, ढोलनारा, मिलूपारा व करवाही के सामुदायिक भवन में 6 से 11 मई 2024 तक चलाए गए समर कैंप में 8 से 14 वर्ष के कुल 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे योगा, जुम्बा नृत्य, मैजिकल ट्रिक्स, ड्राइंग, स्टोन पेंटिंग, क्ले

advertisement

आर्ट, फुगड़ी नृत्य, बलून गेम इत्यादि कराया गया। इसके अलावा व्यक्तित्व विकास के प्रशिक्षण सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिये गए। इस समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को खेल-खेल में तार्किक मानसिक और शारीरिक क्षमता को विकसित करना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ाना था।

अदाणी समूह की अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर प्रखण्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक और संरचनात्मक ढांचागत स्थिरता को बढ़ाने में मदद तो मिल रही है। साथ ही इन कार्यों ने समाज में भी विभिन्न स्तरों पर लोगों को प्रभावित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING