Advertisement Carousel
Uncategorized

आंगनबाड़ी बंद के दौरान भी गर्भवती माताओं एवं कुपोषित बच्चों तक नियमित पहुंचे गर्म भोजन-कलेक्टर भीम सिंह

12 ग्राम पंचायत हुए शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त


रायगढ़, / कलेक्टर भीम सिंह ने आज वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय कार्यो की योजनावार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सेक्टरवार कुपोषण में आयी कमी की समीक्षा करते हुए कहा कि कुछ ग्राम पंचायत शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त हो चुके हैं। जिससे प्रेरणा लेकर अन्य सेक्टरों के ग्राम पंचायत एवं वार्डो को भी शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में कोविड के मद्देनजर जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद किया गया है। ऐसे में गर्भवती माताओं एवं कुपोषित बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमित गर्म भोजन प्रदाय किया जाए। इसकी विभागीय अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक के दौरान नवंबर एवं दिसम्बर माह तक कुपोषण मुक्ति की समीक्षा करते हुए अद्यतन जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में प्रगति और बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने बरगढ़, सिसरिंगा, मदनपुर, बीरसिंहा, डूमरपाली, हाटी, फरकानारा, धरमजयगढ़, मुनुंद, बड़ेभंडार आदि सेक्टरों में कुपोषण मुक्त की दिशा किये गए कार्यो की प्रशांसा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुपोषण से बाहर आए बच्चों के अलावा सामान्य बच्चों की भी पूरी देखभाल किया जाए ताकि उनका स्वास्थ्य और बेहतर किया जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सुपोषण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
         इस दौरान उन्होंने गंभीर कुपोषण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं को दिए जा रहे आहार की समीक्षा की। उन्होंने गर्म भोजन, अण्डा, रेडी-टू-ईट एवं रागी लड्डू की वितरण की स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में गर्म भोजन सभी कुपोषित बच्चों एवं एनीमिक महिलाओं को प्रदाय किया जा रहा है, इसी तरह अण्डा व रागी के लड्डू का वितरण सप्ताह में दो बार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने महतारी जतन योजनांतर्गत रेडी-टू-ईट एवं गर्म भोजन से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने हितग्राहियों के प्रतिशत में वृद्धि करने के निर्देश दिए।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पहले से ट्रेस करें। उनका स्वास्थ्य कैसा है इसकी जानकारी रखें ताकि उनको पोषक आहार प्रदान कर बच्चे के कुपोषित होने से बचाया जा सके। उन्होंने सभी सेक्टर सुपरवाईजर को निर्देशित किया कि गर्भवती माताओं से मिलकर गर्म भोजन सेवन करने के लिए समझाईश दें तथा उनका वैक्सीनेशन भी करवाए। कलेक्टर श्री सिंह मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना से लाभांवित बच्चों की संख्या, एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति एवं देखभाल के संबंध में जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि एनआरसी में बच्चों की बेहतर देखभाल की जा रही है लेकिन वर्तमान में एनआरसी में कम बच्चे है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने एनआरसी में बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय की नियमित भुगतान की भी जानकारी ली। जिस पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि सभी को नियमित भुगतान किया जा रहा है।
     बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी श्री टी.के.जाटवर, समस्त सीडीपीओ, सुपरवाईजर उपस्थित रहे।
कॉलेज, स्कूलों एवं आश्रमों में उपलब्ध कराया जाए सेनेटरी पैड
कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान माहवारी स्वच्छता अभियान पावना की अद्यतन जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने माहवारी जागरूकता व पैड उपयोगिता बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने पंचायतों में महिलाओं की संख्या पर उतने पैड की पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न समूहों द्वारा पैड निर्माण क्षमता एवं वितरण को बेहतर करने के निर्देश दिए। जिससे महिलाओं तक पैड की पहुंच आसान हो सके। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों, कॉलेज एवं आश्रमों में सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
12 ग्राम पंचायत हुए शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त
कलेक्टर श्री सिंह ने कुपोषण दर की विस्तृत जानकारी ली। जिस पर महिला बाल विकास अधिकारी श्री टी.के.जाटवर ने बताया कि विभाग द्वारा वर्तमान में कुपोषण मुक्ति के दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप विभिन्न परियोजना के अंतर्गत 12 ग्राम पंचायत शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त हो चुके है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING