Advertisement Carousel
Uncategorized

अवैध शराब की बिक्री करते पूर्व एल्डरमैन व कांग्रेसी नेता अपने भाई सहित गिरफ्तार…. जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्यवाही… लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे में था सक्रिय …

रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अवैध शराब की बिक्री करने के मामले में पूर्व निगम एल्डरमैन व कांग्रेसी नेता विजय टंडन और उसके भाई को जूटमिल पुलिस बकायदा रेड कार्यवाही करते हुए रंगे हाथों अवैध शराब के स्टॉक के साथ गिरफ्तार किया है।

advertisement

बता दें कि पूर्व एल्डरमैन विजय टंडन को लेकर काफी लंबे समय से ही जूटमिल क्षेत्र में जनचर्चायें हो रही थी कि उसके द्वारा अपने घर से अवैध देशी अंग्रेजी शराब की बिक्री का धंधा किया जा रहा है। इसी कड़ी में पहले जूटमिल पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर विजय टंडन के घर के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने का काम किया और इनपुट की तस्दीक होने पर आज रेड कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के साथ विजय टंडन और उसके भाई को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING