Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल में सुविधाओं में वृद्धि,लग रही लिफ्ट सबसे एक कदम आगे रहने का प्रयास सीबीएसई नियम में लिफ्ट अनिवार्य….


रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल बेहतरीन शिक्षा देने के साथ-साथ बेहतरीन सुविधा देने के लिए भी जानी जाती है। संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा सुविधा के इस क्रम में सीबीएसई नियमों का पालन करने साथ ही पालक एवं बच्चों को सुविधा देने एवं स्कूल को अत्याधुनिक करने की पहल करते हुए लिफ्ट लगाई जा रही है। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023-24 से आनेवाले समय में सभी सीबीएसई स्कूलों में लिफ्ट या रैंप लगाये जाने की अनिवार्यता कर दी गई है।

जिस किसी स्कूल को एफिलिएशन लेना हो या रिनूवल कराना हो उसके लिए लिफ्ट या रैंप का होना (दोनों में कोई एक) अनिवार्य कर दिया गया है। चूंकि संस्कार पब्लिक स्कूल ग्राउंड सहित 3 फ्लोर पर हैं। इसलिए लिफ्ट का होना अनिवार्य हैं। रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग पालक, महिलाएं, विशेषकर प्री प्रायमरी के बच्चों को विशेष अवसर पर फस्र्ट फ्लोर या सेकेण्ड फ्लोर जाना पड़ता है।

advertisement

उस दौरान लिफ्ट की महत्ता बढ़ जाती है। इन्हीं सब आवश्यकताओं को देखते हुए सीबीएसई के नियमों का पालन करने संस्कार पब्लिक स्कूल में लिफ्ट लगवाई जा रही है। जिसका उद्घाटन जून माह में किया जाएगा। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि स्कूल की इस पहल पर पालक एवं विद्यार्थी काफी प्रसन्न है। और पालकों ने उम्मीद जताई है कि इसी प्रकार प्रसिद्ध स्कूल संस्कार पब्लिक स्कूल में शिक्षा के स्तर के साथ-साथ सुविधाओं का स्तर भी लगातार बढ़ता जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING