Advertisement Carousel
Uncategorized

पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 व कबाड़ से जुगाड़ अंतर्गत जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन नवाचार के रूप में आयोजन का हुआ फ्री एयर डायरेक्ट ब्रॉडकास्टिंग


रायगढ़, / बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को संवारने तथा शिक्षा के समसामयिक गतिविधियों से रूबरू कराने एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य एवं डीएमसी श्री देवांगन के मार्गदर्शन में 19 जनवरी 2022 को जिला स्तरीय ऑनलाइन वर्चुअल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 व कबाड़ से जुगाड़ के विभिन्न विधाओं अंतर्गत आयोजित वर्चुअल ऑनलाइन प्रतियोगिता में जिले के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के आयामों में सृजन के रंग भरते हुए अपने प्रतिभा का जादू बिखेरा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री आलोक स्वर्णकार एपीसी तथा जिला प्रशिक्षण प्रभारी श्री भुवनेश्वर पटेल एपीसी के निर्देशन पर आनलाईन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विदित हो कि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने व संवारने शासन-प्रशासन के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पढ़ई तुंहर दुआर के प्रथम चरण की आशातीत सफलता के बाद शिक्षा के विविध आयामों में बच्चों में अपेक्षित दक्षता, कला कौशल, वैज्ञानिक

दृष्टिकोण, नई सोच विकसित करने पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 संचालित किया जा रहा है जिसमें कक्षा पहली से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा के नवाचारी मॉडलों से परिचय कराना तथा बच्चों में अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने का नवा जतन करना मुख्य उद्देश्य रहा है। पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से बच्चों को सामाजिक परिवेश से जोडऩे, मौखिक अभिव्यक्ति,  वैज्ञानिक नजरिया विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सीखने के नए अवसर उपलब्ध कराना है वहीं कबाड़ से जुगाड़ के अंतर्गत बच्चों की सृजनात्मक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि करना मुख्य उद्देश्य रहा है।
उल्लेखनीय है कि पढ़ई तुंहर दुआर व कबाड़ से जुगाड़ के विभिन्न विधाओं अंतर्गत जिले के 9 विकास खंडों से विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया और अपने कौशल तथा प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वर्तमान कोविड संक्रमण की परिस्थिति एवं उसके विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए ही ऑनलाइन वर्चुअल प्रतियोगिता रखी गई थी। उल्लेखनीय है कि उक्त ऑनलाइन वर्चुअल प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के द्वारा कई आकर्षक मॉडल का भी प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इस आयोजन की फ्री डायरेक्ट ब्रॉडकास्टिंग भी की गई जो यूट्यूब में उपलब्ध है। इसके साथ ही कबाड़ से जुगाड़ जो कि प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी उनसे संबंधित मॉडल का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय उक्त कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रायगढ़ के श्री राजेंद्र कलेत, श्री विकास मिश्रा एवं श्रीमती अनीता देवांगन पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे तथा बच्चों का मार्गदर्शन भी किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शशिकांत बाथम ने किया। ऑनलाइन प्रतियोगिता को सफल बनाने में तकनीकी सहयोगी के रुप में श्री देवेन्द्र पटेल, श्री उमाशंकर साहू तथा श्री जसवंत राठिया एवं समस्त नौ विकासखंड के विकासखंड नोडल अधिकारियों की उपस्थिति रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING