Advertisement Carousel
Uncategorized

भाजपा की जीत पर ओडिशा में भी लागू होगी माेदी की गारंटी : ओमप्रकाश चौधरी….ओपी का आरोप नवीन नाम के मुख्यमंत्री जबकि रिमोट से सत्ता कोई और ही चला रहा है

advertisement

झारसुगुड़ा. छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने बुधवार काे भाजपा प्रत्याशी टंकधर त्रिपाठी के लिए झारसुगुड़ा में प्रचार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा जीती, तो छत्तीसगढ़ की भांति ओडिशा में भी मोदी की गारंटी लागू होगी. इसमें किसानों को धान का उचित मूल्य 3100 रुपये मिलेगा और महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये व बुजुर्गों को मासिक पेंशन मिलेगी।ओमप्रकाश चौधरी ने बीजद प्रत्याशी दीपाली दास पर निशाना साधते हुए कहा झारसुगुड़ा में गत 15 वर्षों से एक ही परिवार की राजनीति चल रही है। यह लोग राजनीति का मतलब केवल पैसा कमाना

समझते हैं और चुनाव के समय पैसा से वोट खरीदते हैं. इन्हें जनसेवा से कोई सरोकार नहीं है. यह केवल पैसों के बल पर राजनीति करते हैं।. ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। आगामी 20 तारीख को आप इनसे पैसा जरूर लें, मगर अपना वोट कमल चिह्न पर देकर इन्हें सबक सिखायें. बीजद पर निशाना साधते हुए कहा कि नवीन केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं, जबकि रिमोट से शासन कोई और ही चला रहा है. उन्होंने कहा कि क्या उनकी पार्टी में कोई ऐसा ओडिया नेता नहीं है, जो कि मुख्यमंत्री बन सकें।. वहीं बीजद के नेता पांडियन हेलीकॉप्टर में घूम कर व केवल एसी कमरे में बैठकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर लोग को गुमराह कर रहे हैं.

महानदी जल विवाद का करेंगे समाधान
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने कोलबीरा के झिरलापाली, भातलैडा व भालुपतरा में चुनावी सभा को संबोधित किया. चौधरी ने कहा कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ व ओडिशा की सरकार बैठकर महानदी जल विवाद का निबटारा दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए करेंगी. उन्होंने त्रिपाठी व सांसद प्रार्थी प्रदीप पुरोहित को कमल चिह्न पर वोट देकर विजय बनाने की अपील की. इस अवसर पर विधानसभा प्रार्थी टंकधर त्रिपाठी ने कहा की गत 15 वर्षों में एक ही परिवार के शासन ने झारसुगुड़ा के विकास को रोककर रखा है. अगर भाजपा को चुनाव में विजय मिली, तो तीन महीने में हर घर में पाइप द्वारा पीने का पानी, स्थानीय काे नौकरी में प्राथमिकता, 300 यूनिट तक बिजली फ्री एवं झारसुगुड़ा की एक इंच जमीन में भी फ्लाई ऐस फेंकने नहीं दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING