Advertisement Carousel
Uncategorized

धान की बाली उठा साय ने वादा दोहराया सरकार बनाओ..धान 3100 में लेगी सरकार

रायगढ़:- निकटवर्ती राज्य ओडिसा में होने वाले विधान सभा एवम लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं ने ताकत झोंक दी है।=बिजेपुर विधानसभा जिला बरगढ़ ओड़िशा में विधानसभा प्रभारी विलीस गुप्ता ,ने चुनाव प्रचार अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मंच से छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय एवम गृह मंत्री विजय शर्मा ने धान की बाली लहराते हुए ओडिसा सरकार द्वारा किए गए वादा दोहराते हुए कहा ओडिसा के सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर कर धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गृह मंत्री विजय शर्मा ने समवेत शर्मा ने कहा निकटवर्ती राज्य छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस की सरकार के बेदखल करते हुए भाजपा की सरकार बनाई इसका यह सुखद परिणाम हुआ कि प्रदेश की महतारियो को प्रति माह एक हजार रूपए मिलना शुरू हो गया। वही किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान का एक मुश्त पैसा मिलना शुरू हो गया। प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया और सरकार बनते ही सरकार ने मोदी की सभी गारंटी को प्राथमिकता से पूरा किया। विधानसभा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा बीजद सरकार ने ओडिसा वासियों के सपने को चूर चूर किया है। इस दौरान सह प्रभारी विनायक पटनायक, मनोरंजन साहू, अमरदीप सिंह जटाल,जगन्नाथ प्रधान, रजत गुप्ता, आशीष देहरी सहित भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING