Advertisement Carousel
Uncategorized

संबलपुरी मंडल के विविध कार्यक्रमो में शामिल हुए राधेश्याम राठिया

रायगढ़:- रायगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्यासी लोकप्रिय आदिवासी नेता राधेश्याम राठिया आज संबलपुरी मंडल के विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुवात ग्राम पंचायत बरलिया में भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात के साथ हुई।बरलिया पहुँच राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओ से भेंट कर उनका कुशलछेप जाना।

advertisement

तत्पश्चात रायगढ़ ब्लाक के चक्रधरपुर में आयोजित अष्टप्रहरी रामनाम यज्ञ में शामिल हो श्री हरि कीतर्न का जाप कर छेत्र की खुशहाली एवम समृद्धि हेतु प्रार्थना करते हुए माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।उक्त कार्यक्रमो में राधेश्याम राठिया के साथ मंडल अध्यक्ष रामश्याम डनसेना,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल,हेमंत डनसेना,महेश भोय की विशेष उपस्थिति रही।

देलारी पहुँच यज्ञ में हुए शामिल
ग्राम पंचायत देलारी के श्री लक्ष्मण धाम पहुँच यज्ञ में शामिल होते हुए वहां आयोजित भंडारा में प्रसाद ग्रहण भी किया जहां विशेष रूप से ग्राम के सरपंच पति नेत्रानंद पटेल,पिलादाऊ सिदार,राजेन्द्र सिदार,नवीन गुप्ता,हेमंत प्रधान,बबलू उरांव सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक,माता बहने एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING