Advertisement Carousel
Uncategorized

सभी सफाई दरोगा को बरसात पूर्व नाला सफाई कार्य में प्रगति लाने के दिए गए निर्देश 0 अंडर ब्रिज को बंद कर किया गया सफाई कार्य शुरू….


रायगढ़। निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बरसात पूर्व नाली, नाला की सफाई कार्य में प्रगति लाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इसी तरह निर्मल लाज के सामने माल धक्का रोड स्थित अंडर ब्रिज को बंद कर सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है।
बरसात पूर्व शहर के चिन्हांकित सभी बड़े नाली, नाले की सफाई शुरू हो गई है। वर्तमान में जेसीबी एवं मैनुअल तरीके से गैंग लगाकर नालों की सफाई की जा रही है। सोमवार को मोदीनगर, विनोबा नगर में जेसीबी के माध्यम से एस एल आर एम सेंटर से लेकर रेलवे ट्रैक तक नाले की सफाई कराई गई। इस दौरान नाले में जमे मलवा एवं कचरा को निकाला गया। इसी तरह रामनिवास टॉकीज एवं वेयरहाउस के पास गैंग लगाकर नाले की सफाई कराई गई। सफाई कामगारों के गैंग द्वारा रांपा एवं तगाड़ी के माध्यम से नाली में जमे मलवा और कचरा को निकाला गया। सोमवार को आवश्यकता के अनुरूप सभी सफाई दरोगा को नाली नाला की सफाई के लिए एक-एक जेसीबी आवंटन किया गया था। इससे सभी जोन में नाली, नाला की सफाई कराई गई। इसी तरह निर्मल लाज के सामने माल धक्का रोड अंडर ब्रिज को बंद कर सफाई शुरू कर दी गई है। अंडर ब्रिज के सभी चैंबर को खोला गया और सफाई की गई। इसमें आने वाले सात दिनों तक अंडर ब्रिज को बंद रखकर सफाई की जाएगी। इसके लिए निगम प्रशासन ने शहरवासियों से आवागमन के लिए अन्यत्र रास्ते का उपयोग करने और बरसात पूर्व नाली, नाला की सफाई पर निगम प्रशासन की सहयोग करने की अपील की है।

निरीक्षण के दौरान मिला सड़कों पर कचरा दो जोन के ठेकेदारों को दस-दस हजार की लगाई गई पेनाल्टी

advertisement

निगम कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने सोमवार की सुबह जोन क्रमांक 1 एवं जोन क्रमांक 7 के विभिन्न कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ही जोन में सड़कों पर कचरे मिले, वही कई जगह वार्डों में डंप साइट था। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने जोन के सफाई कामगारों की उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की। इस दौरान जोन एक में 52 कर्मचारियों में से 13 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इसी तरह जोन 07 में 36 में से 9 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इस पर जोन एक के सफाई ठेकेदार ओजस कंस्ट्रक्शन को 10 हजार रुपए एवं जोन सात के सफाई ठेकेदार नीलामेंश मेन पावर बापू नगर को दस हजार रुपए पेनाल्टी की गई। दोनों ही ठेकेदारों को वार्डों की सफाई में ध्यान देने और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING